कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के अभियंत्रण विभाग ने मंगलवार को विभिन्न इलाकों में पैचवर्क कराया। विभाग की ओर से जारी विवरण के अनुसार, शहर के छह स्थानों पर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम कराया गया। वार्ड-88 में धोबिन पुलिया से काट की पुलिया, वार्ड-18 में कैनाल पटरी स्थित मुख्य नहर मार्ग पर यमाहा शोरूम से चौरसिया पान शॉप तक पैचवर्क कराया गया। आर्य नगर चौराहा से गैस्ट्रो लीवर तक, वार्ड-16 में जूही परमपुरवा पापुलर धर्मकांटा से दयाल स्वीट्स हाउस तक, वार्ड-93 में डी ब्लॉक में मलिक समोसा से पुलिस चौकी तक और वार्ड-85 में लाजपत नगर मरियमपुर चौराहा से कोकाकोला क्रॉसिंग तक सड़क की मरम्मत कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...