कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फजलगंज स्थित नगर निगम मेंटीनेंस वर्कशॉप में मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। इससे वर्कशॉप में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जेसीबी से गाड़ियों को बाहर निकाला गया। आग से दो ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गए। सूचना मिलने पर फजलगंज दमकल स्टेशन से दो गाड़ियां रवाना हुईं लेकिन जाम में फंसने से 15 मिनट बाद पहुंचीं। नगर निगम के वर्कशॉप में जिस वक्त आग लगी, वहां तीन दर्जन ट्रक, डंपर व अन्य वाहन खड़े थे। कर्मचारियों ने जेसीबी से उठा-उठाकर वाहन बाहर निकाले। आग दो ट्रकों तक पहुंच गई जिसमें दोनों जलकर खाक हो गए। दो और ट्रकों तक आग पहुंची, लेकिन इसे समय रहते काबू पा लिया गया। फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां निकलीं, लेकिन चौकी के पास जाम लगने से करीब 15 मिनट फंसी रहीं। इसके बाद मौके पर पहुंचे दम...