कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छुट्टी पर चल रहे नगर निगम के मुख्य अभियंता मो. एसएफए जैदी को हटाने की संस्त़ुति की गई है। इसके लिए मंडलायुक्त ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि मुख्य अ​भियंता के कार्यालय में न रहने से अ​भियंत्रण विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए उनका स्थानांतरण कर नई तैनाती दी जाए। नगर निगम के टेंडर घोटाले में मंडलायुक्त के निर्देश पर 29 अगस्त को सीडीओ की निगरानी में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने नगर निगम में पंजीकृत फर्मों के दस्तावेज, ठेकेदारी की प्रक्रिया और विभिन्न टेंडर प्रक्रिया की जांच पड़ताल की थी। जांच के दौरान कुछ फर्मों के दस्तावेजों में कमियां सामने आईं। इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त के साथ शासन को भी भेजी गई थी। मंडलायुक्त और न...