Kanpur News: नगर निगम कार्यकारिणी कल, नौ प्रस्तावों पर होगी चर्चा
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकारिणी की बैठक के लिए एजेंडा जारी कर दिया है। इसमें नामकरण सहित नौ प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सबसे अधिक नामकरण के ही प्रस्ताव हैं। कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम स्थित सदन में होगी। इसमें घर-घर कूड़ा उठान के लिए कंपनी चयन को निविदा होनी है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। एक साल के नगर निगम के विभागों अभियंत्रण, उद्यान, मार्ग प्रकाश व जलकल के कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक के लिए अधिकारियों से अपने-अपने विभागों का लेखा-जोखा तैयार रखने को कहा है, ताकि इन पर चर्चा की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.