Kanpur News: नगर निगम कर्मी के घर से सामान व नगदी चोरी
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: चकेरी। गोविंनगर में बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक नगर निगम के कर्मचारी के घर को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। गोविन्द नगर के रामआसरे नगर निवासी विंदा और उनकी पत्नी पायल नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। पायल ने बताया कि रोज की तरह खाना खाने के बाद परिजन सोने चले गए थे। देर रात चोरों ने कीमती सामान व बीस हजार रुपये पार कर दिए। गोविंदनगर थानाप्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि चोरों की की तलाश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.