कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गठित एसआईटी की जांच पड़ताल के बीच पुलिस आयुक्त ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसआईटी के कार्यों के साथ ही अब तक मिली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की शिकायतें नगर आयुक्त के साथ ही जांच की संस्तुति के साथ विजिलेंस और एंटी करप्शन डिपार्टमेंट को भेजी जाएंगी। इसके साथ ही फर्जी नाम व पते से भेजी गई शिकायतों को समाप्त किया जाएगा।

नगर निगम में ठेकेदारों की पूलिंग नगर निगम में ठेकेदारों की पूलिंग, कमीशन व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब तक दो ठेकेदारों को जेल भेजा गया था जबकि एक ठेकेदार हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे पर हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। ठेकेदारों और कर्मचा...