कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की औषधि वाटिका में भगवान धन्वंतरि जयंती पर हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नीमा वूमेंस फोरम की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक समेत आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े विशेषज्ञ, चिकित्सक, शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान का जनक तथा आरोग्य का देवता माना जाता है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने भारतीय चिकित्सा परंपरा में आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद और स्वस्थ जीवन क...