Kanpur News: धान में पानी लगाने गए किसान की नृशंस हत्या
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: मूसानगर,संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन गांव से बुधवार को खेत में पानी लगाने गए किसान की फावड़े से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला। जबकि खून सना फावडा भी वहीं पर पड़ा मिला। उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सीओ सदर देर शाम तक परिजनों को समझाते रहे। शाम करीब सात बजे शव उठ सका। सनाया सालवाहन गांव निवासी चौसठ साल के श्यामाचरण यादव बटाई पर खेत लेकर धान की फसल तैयार किए थे। बुधवार सुबह आठ बजे वह धान के खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। वहां किसी ने फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। दोपहर में उनकी पत्नी माया देवी उनको खाना देने के लिए खेत पर गई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.