कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का प्रदेश आह्वान पर धरने का आयोजन डीआईओएस कार्यालय में किया गया। इस दौरान डीआईओएस के नाम संबोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन एडीआईओएस को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री वीके मिश्र ने कहाकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के रखरखाव, परिचालन के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कहीं-कहीं विद्यालयों में एक भी कक्षा नहीं हैं। छात्र पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ रहे हैं। विद्यालयों में बिजली पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी किसी विद्यालय के भवन जर्जर हो चुके हैं। ऐसे विद्यालयों के लिए सरकार को अतिरिक्त धन उपलब्ध करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन शिक्षक एवं कर्मचारियों के...