Kanpur News: द चाट चौराहा-आर्यनगर रोड धंसी, कूड़ा डाला
कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर। द चाट चौराहे से आर्यनगर को जाने वाली सड़क के बीच में एक जगह 20 फीट लंबी सड़क धंस गई। जिम्मेदार विभाग के अफसरों ने धंसी सड़क के आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं की। इससे रात में कोई हादसा हो सकता है क्योंकि यह रोड बहुत व्यस्त रहती है। सड़क धंसने से आधे रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद हुई तो जाम सा लगा। आसपास के लोगों ने गड्ढे में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि सड़क तड़के धंसी वरना कोई भी घटना हो सकती थी। पता चला कि लाइन लीकेज से सड़क धंसी है। इसका पता रविवार को काम शुरू होने पर ही चलेगा कि वाटर लाइन है या फिर सीवर लाइन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.