Kanpur News: दो साल के बच्चे समेत 14 डेंगू के मरीज मिले
कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को दो साल के बच्चे समेत 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीमार होने वालों में 12 व 13 साल के दो और बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पनकी, अनवरगंज, कल्याणपुर, बर्रा, गुजैनी, मंधना, बिल्हौर, प्रेम नगर, घाटमपुर में मरीज मिले हैं। डिप्टी एसीएमओ डॉ. राजेश्वर के अनुसार, डेंगू से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, छत पर रखे बर्तनों और अन्य जगहों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें, क्योंकि इनमें डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप सकते हैं। दिन में भी मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.