कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दो मासूमों समेत डेंगू के दस मरीज और मिले। रामनारायण बाजार में छह और श्याम नगर के 13 वर्षीय बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चकेरी, गांधीग्राम, चौबेपुर में मरीज मिले। वहीं नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसएलटी गणेश चन्द्र शंखवार, रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत ने चौबेपुर ब्लॉक के गबरईया गांव का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...