कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: संपत्ति के लिए मां की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में सीजेएम प्रदीप कुमार शुक्ला ने कल्याणपुर पुलिस को दो बेटों और उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एक बेटे की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया। आरोप है कि पोस्टमार्टम में चोटों के निशान मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मामले की पृष्ठभूमि चौबेपुर के बरुआ खुर्द निवासी शोभा लाल ने अपने भाई कल्याणपुर के नानकारी निवासी बच्चन लाल, उसकी पत्नी गुड्डी पाल व नारामऊ कछार निवासी देशराज व उसकी पत्नी कोमल पल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। शोभा लाल का आरोप है कि मां शांति देवी को मायके से मिली खेती पर बच्चन लाल ने नाम बदलकर महेंद्र कुमार बनकर क्रेडिट कार्ड से लोन ले ...