कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के प्रथम वर्ष के छात्र अब दो क्रेडिट का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कोर्स पढ़ेंगे। यह कोर्स विवि और सारस एआई इंस्टीट्यूट के बीच हुए समझौते के तहत शुरू किया गया। सोमवार को हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों, व्यावहारिक उपयोग और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सारस एआई इंस्टीट्यूट के सीएसओ शैलेश कुमार ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और एआई के बदलते परिदृश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई लगभग हर क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहा है, ऐसे में छात्रों के लिए इसकी शुरुआती समझ बेहद जरूरी है। यूआईईटी के ...