कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: रूरा। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां 29 जुलाई को घर से लापता हो गईं थीं। मामले में किशोरियों के पिता ने रूरा थाना क्षेत्र के इंदुरुख गांव के रहने वाले इरफान पुत्र हसन अली पर पुत्रियों को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ रूरा ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...