कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड की ग्राम पंचायत दौलतपुर जाने वाली 2 किलोमीटर की पीडब्ल्यूडी की सड़क जगह-जगह टूट-फूट गई है और जगह-जगह गड्ढे होने से गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झांसी रोड पर दौलतपुर गांव तक जाने के लिए दो किलोमीटर की दूरी है। यहां की आवादी 4500 है। यह रोड 15 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने बनवाई थी। जब यह रोड जर्जर हो गई तो 4 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी की ओर से रोड की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर वह टूट-फूट गई और रोड में जगह-जगह गड्ढे हो गए। बरसात के दिनों में वहां की रास्ता और खराब हो जाती है। गांव के राम आसरे, रिजवान, शहनूर, पप्पी, पन्नालाल, दशरथ, विमल, विनोद, सुनील, रामस्वरूप, राजू, नीता देवी, प्रेमा देवी, आजाद, प्रताप, महाराज सिंह आदि का कहना...