कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जिठरौली- पतारा मार्ग पर शुक्रवार रात में सराफा कारोबारी की कार पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन व हमलावरों की तलाश शुरू की है। गंगागंज निवासी हरिकेश उर्फ रिशु पुत्र समरजीत सिंह सराफा का कारोबार किए हैं। शुक्रवार को वह तरगांव से दवा लेकर कार से घर लौट रहे थे। रात में जिठरौली-पतारा मार्ग पर गंगागंज गांव से एक किमी पहले जिठरौली की ओर से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी कार पर गोली चला दी थी। फायरिंग होते ही रिशु ने नीचे झुककर खुद को बचाया था, लेकिन उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आर्य कुमार के ...