कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित हाथीगांव निवासी रामप्रकाश कुशवाहा है। पुलिस के अनुसार आरोपित हाथीगांव बंबा के पास एक बोरी में 39 पौवे देसी शराब भरकर बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...