Kanpur News: देवरानी पर परिजन के साथ जानलेवा हमले का आरोप
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। नवाबगंज में मकान के विवाद में महिला ने ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया। गीता नगर पार्क निवासी साधना की तहरीर के अनुसार उन्होंने अपनी सास से मकान खरीदा था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही देवरानी शालू मारपीट करने लगी। बीती 31 जुलाई की शाम को वह छत पर थी। इस दौरान देवरानी शालू ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.