कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की लापरवाही से दूसरे दिन शुक्रवार को भी गंगा में जहरीला पानी गिरता रहा। जाजमऊ में इरिगेशन चैनल की टूटी दीवार की मरम्मत पूरी नहीं हुई। हालांकि नगर निगम का दावा है कि बारिश के कारण मरम्मत कार्य पूरा न हो सका। बारिश न होने की स्थिति पर शनिवार को चैनल की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत पूरी हो जाएगी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शेखपुर चौराहे से पहले जर्जर इरिगेशन चैनल की करीब 50 फीट लंबी दीवार ढह गई।

शासन की लापरवाही दीवार गिरते ही एसटीपी का शोधित जहरीला पानी सड़कों पर बहने लगा। इरिगेशन चैनल का जहरीला पानी कुछ ही देर में पेवंदी गांव के घरों व खेत-खलिहान में घुसने लगा। नाले के बदबूदार पानी से पेवंदी गांव में हाहाकार मच गया। करीब तीन बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी को गंगा में सीध...