कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। पहले से शादी की बात छिपाकर सरवनखेड़ा की एक युवती के साथ दूसरी शादी करने व बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कार्रवाई की गुहार लगाई। सुनवाई पूरी होने के बाद सीजेएम ने पीड़िता के पति सहित छह लोगों के खिलाफ गजनेर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। सरवनखेड़ा गांव की रहने वाली पूनम ने मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से याचिका दाखिल की थी। इसमें पीड़िता ने पहले शादी की बात छिपाकर धोखाधड़ी कर पीड़िता से शादी करने व कुछ दिन बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसको 13 जून को आटा म...