Kanpur News: दुर्दशा का शिकार महाराजपुर का सामुदायिक शौचालय
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: रूरा। डेरापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत महाराजपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय जिम्मेदार अफसरों की उपेक्षा के चलते खुद दुर्दशा का शिकार हो चुका है। देख-रेख के अभाव में शौचालय परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और यह पूरी तरह से अवैध कब्जे की चपेट में है। ग्रामीणों के उपयोग के लिए बना यह शौचालय अब लोगों के निजी सामान और लकड़ियां रखने का गोदाम बन चुका है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां तैनात कर्मचारी बिना कोई काम किए हर महीने नियम से मानदेय उठा रहे हैं। इसके बावजूद शौचालय में ताला लटका रहता है या गंदगी और अवैध कब्जे का अंबार लगा हुआ है। शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण इसलिए कराया गया था ताकि गांव में खुले में शौच की प्रथा को समाप्त किया जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.