कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: रसूलाबाद। कस्बे से काम के बाद रविवार शाम घर जा रहे उसरी गांव निवासी युवक बेला रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को इलाज दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी बीस वर्षीय रिषि कठेरिया पुत्र राकेश कुमार रसूलाबाद कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। रविवार शाम वह बाइक से घर जा रहा था। बेला रोड पर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,सड़क हादसे में वह गंभीर रूप घायल हो गया। काफी देर तक सड़क किनारे वह पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया,जहां डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे हैलट अस्पताल ले गए।...