Kanpur News: दुकान से एक लाख तीस हजार की चोरी
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा कस्बे के राजेंद्र नगर में चेयरमैन आवास के सामने बनी दुकान में बीती गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। पीड़ित अहमद रजा ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी मध्यम वर्गीय दुकान है। बीते गुरूवार को अपनी मां के साथ बैंक से एक लाख तीस हजार रूपये निकाल कर किसी काम के लिए रखे थे। सुबह आकर देखा तो सामान, गोलक में रखे रुपये व नकदी रूपये गायब थे। उसने बताया कि अज्ञात चोरों ने पीछे से सीढ़ियों की तरफ से चढ़कर घटना को अंजाम दिया। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: घर से नकदी एवं जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.