Kanpur News: दीवाली से पहले कानपुर को मिलेंगी दो नई ट्रेनें
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने दीवाली से पहले शहरवासियों को दो नई ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें एक ट्रेन सांतरागाछी से खातीपुरा और दूसरी टाटानगर से खातीपुरा के बीच चलेगी। दोनों ट्रेनों का उद्घाटन स्पेशल के रूप में 26 अक्टूबर को किया जाएगा। नियमित संचालन की घोषणा रेलवे बाद में करेगा। दोनों ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन नंबर 08061 उद्घाटन स्पेशल 26 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर दो बजे सांतरागाछी से रवाना होगी। टाटानगर और चांडिल होते हुए यह ट्रेन अगले दिन दोपहर दो बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद टूंडला, ईदगाह, आगरा और दौसा होते हुए रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 26 अक्टूबर को होगा संतरागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.