कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने छठ पूजा पर घाटों में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखा। कहा कि गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की परिधि में आने वाले 32 छठ पूजा घाटों की साफ सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश का समुचित इंतजाम कराएं। मैथानी ने नगर आयुक्त को बताया कि छठ पूजा आस्था का प्रतीक पर्व है। विभिन्न घाटों पर एकत्रित होकर श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में सभी घाटों की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत तथा अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था समय से पूर्ण कराना जरूरी है। छठ महापर्व की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए वह कई महीने पहले से ही प्रयास प्रारंभ कर देते हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: कादीपुर सामुदायिक केंद्र पर छठ पूजा 15 से सीटीआई नहर घाट, रविदा...