कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में चल रहे स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल वर्ग में सिद्धार्थ मिश्रा, सिद्धांत सालार, नीर नेहवाल और राजन यादव ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं, महिला एकल में दिव्यांशी गौतम, तरनजीत कौर बासी, काजल पंवार और कुहू जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची। पुरुष एकल वर्ग में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने सहारनपुर के अंश हांडा को 15-12, 15-4 से हराया। लखीमपुर खीरी के सिद्धांत सालार ने झांसी के सनरेख चौरसिया को 15-9, 15-11 से पराजित किया। नोएडा के नीर नेहवाल ने मुरादाबाद के देवांग तोमर को 8-15, 15-8, 15-9 से और यूपीपी के राजन यादव ने वाराणसी के अभ्यांश...