Kanpur News: दिव्यांग ने चौकी इंचार्ज पर लगाया पीटने का आरोप
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के बरसाइतपुर निवासी दिव्यांग ने दरोगा पर पुलिस चौकी बुला कर जमकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। कल्याणपुर के लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी निवासी राजन यादव दोनों पैरों से पूरी तरह दिव्यांग हैं। आरोप है कि राजन का अपने भाई से विवाद चलता है। बीती 8 जुलाई को भाई व उसके साथी ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इस पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने फोन कर चौकी आने को कहा। वहां पहुंचने पर उसका भाई और तीन महिलाएं खड़ी थीं। आरोप है कि दरोगा मौजूद महिलाओं से छेड़खानी करने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। इसके बाद पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि फिलहाल घटना की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.