कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिवास क्लब ने हिन्दी सिनेमा की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले की गोल्डन जुबली सेलीब्रेट की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में क्लब ने मनोरंजक पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोजी आनंद और पल्लवी मेहरोत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब की चेयरपर्सन विनती सेठ, अध्यक्ष शालिनी लाम्बा, सचिव चारु काशीवार, वर्षा माहेश्वरी, पारुल आनंद और मीनल महेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मनोरंजन पार्टी में क्लब की महिला सदस्य 13 आइकॉनिक किरदार जय, वीरू, बसंती, ठाकुर बलदेव सिंह, गब्बर सिंह, सांभा, कालिया, सूरमा भोपाली, मौसी, जेलर, राधा, महबूबा और धन्नो के रूप में नजर आईं। इस दौरान किरदारों ने शोले के डायलॉग से कार्यक्रम को परवान पर पहुंचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...