Kanpur News: दिल्ली की ट्रेनों में भारी भीड़, जनरल से स्लीपर तक मारामारी
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दीवाली के बाद दिल्ली लौटने वालों की भीड़ शनिवार को भी ट्रेनों में उमड़ी। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से चार तक यात्रियों का दबाव दिखा। दोपहर में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर नेताजी एक्सप्रेस के पहुंचते ही पहले से इंतजार कर रही भीड़ कोचों की ओर टूट पड़ी। जिस यात्री को जिस कोच में जगह मिली, उसी में सवार हो गया। भीड़ का रेला देखकर आरपीएफ ने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर यात्रियों को रोककर कतार लगवाई और फिर उन्हें प्लेटफॉर्म पर भेजा। यही स्थिति गोमती एक्सप्रेस, एनई और मुरी एक्सप्रेस के जनरल से लेकर स्लीपर कोचों तक रही। दोपहर में दिल्ली से पहुंची एनई, महानंदा और सीमांचल एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। जनरल कोचों में हालात इतने खराब थे कि यात्रियों ने चादर का झूला बनाकर उसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.