कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को दिन भर करीब 17.4 मिमी पानी बरसा। बादल इतने घने थे कि पल भर के लिए सूरज झांक नहीं सका। परिणामस्वरूप दिन का तापमान 27.6 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। यह सीजन (अगस्त) का सबसे कम पारा है। शनिवार से अब तक 54.2 मिमी बारिश हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि यह क्रम 23 अगस्त तक चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है। इससे उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों पर असर पड़ा है। विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश का नया स्पेल शुरू हो गया है। शुक्रवार/शनिवार से शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो सोमवार को भी जारी रहा। अब तक रात या सुबह में बारिश हो रही थी लेकिन सोमवार को दिन भर हुई। तेज बारिश तो नहीं हु...