Kanpur News: दिन भर कवायद, रिपोर्ट फाइनल नहीं हो पाई
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर। प्राथमिक विद्यालय परमट प्रथम में सपा विधायक के पहली जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटने का प्रकरण हल नहीं हो सका। देर शाम तक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक चली। रिपोर्ट तैयार की गई। इसे सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी का भी प्रस्ताव आया लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कोई नया निर्णय नहीं लिया गया है। डीएम के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- अरे अब रहने दो...जब अखिलेश के सामने सपा नेता लगाने लगा दंड बैठक, वीडियो हुआ वायरल कोई प्राथमिकी दर्ज कराने की बात नहीं है। एक अन्य विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.