Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश ने दी राहत
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। दिनभर सावन की ऐसी घटा छाई कि दिन में रात सा माहौल हो गया। दोपहर बाद से लगातार फुहारें पड़ती रहीं। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। स्थानीय स्तर पर कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिक है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश भी प्रभावित है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। शहर में दोपहर बाद से घने बादल छा गए और फुहारें पड़ने लगीं। नगर के दक्षिण क्षेत्र में तेज बारिश हुई। दोपहर बाद से लगातार फुहारें, बौछारें पड़ने का क्रम शाम तक बना रहा। प्रदेश के पूर्वी जिलों जैसे चित्रकूट में 127.5 मिमी, वाराणसी 119.8 मिमी, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.