Kanpur News: दिनभर उमस से जूझे, शाम की बारिश ने शहर को किया तरबतर
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में गुरुवार को दिनभर भारी उमस रही पर शाम को हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इससे गुरुवार को ही बारिश शुरू हो गई। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सीजन (अगस्त) में पहली बार 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस के कारण हीट इंडेक्स 62 तक चला गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन मौसम खुशगवार रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दिन पूरे प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसमें कानपुर भी शामिल है। फिलहाल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है。 यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.