कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: चकेरी। गोविन्द नगर में एक सब्जी विक्रेता महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी युवक ने दादी की बीमारी के इलाज के लिए रकम मंगवाने का झांसा देकर पीड़िता के खाते में 2.92 लाख रुपये मंगवाए और फिर उन्हें निकाल लिये। कुछ समय के बाद पीड़िता ने अपने रुपये निकालने का प्रयास किया तो खाता फ्रीज होने की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक में संपर्क करने पर संदिग्ध लेनदेन के चलते कार्रवाई होने की बात पता चली। पीड़िता ने गोविन्द नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दबौली निवासी गुड़िया गुप्ता सब्जी विक्रेता है। उनके अनुसार, जुलाई 2025 में पड़ोस में रहने वाले शिम्पी पांडेय ने उनसे संपर्क किया। यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों ठगे कहा कि उसके खाते में कुछ दिक्कत आ रही है। उसे दादी के इलाज के लिए बाहर से रुपये...