कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में मंगलवार को दहेज विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को दहेज निषेध अधिनियम, 1961 और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने दहेज न लेने और न देने की शपथ भी ली। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में मुख्य वक्ता डॉ. स्मृति रॉय ने कहा कि दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए कानून के साथ सामाजिक सोच बदलना भी जरूरी है। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. मयूरी सिंह ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...