कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर-दराज रहने वाले भाइयों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने बहनों को एक विशेष सौगात दी है। विभाग की ओर से इस बार भाइयों तक रक्षासूत्र भेजने के लिए मात्र 10 रुपये की कीमत में एक विशेष और आकर्षक राखी लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजार सजने शुरू हो गए है। त्योहार के मौक पर दूरस्थ शहरों में काम करने वाले भाइयों के नहीं आ पाने से उनकी कलाई सूनी नहीं रहे, इसके लिए बहनें डाक के जरिए स्नेह की राखी भेजती हैं। यह भी पढ़ें- राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटे लोग इस बार डाक विभाग ने सस्ती दर में भाइयों तक बहनों की राखी पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किया है। डाक विभाग की ओर से दस रुपये में राखी ले जाने के...