कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दि रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को बर्रा में गोष्ठी आयोजित की गई। फुटकर दवा कारोबारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। महामंत्री प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि समस्याओं का शासन स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो फुटकर दवा व्यवसाय चौपट हो जाएगा। उन्होंने औषधि विभाग की ओर से दवा दुकानों पर कैमरे लगाने और उनकी सीडीआर ड्रग विभाग को भेजने के आदेश का विरोध जताया। इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि दवा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। अरविन्द नागपाल, संजय मिश्रा, डॉ. होरीलाल आर्या, कश्यप अग्निहोत्री, देवेन्द्र शंकर शुक्ला, अमित भट्टाचार्या मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...