कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज देने के लिए डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाली दवाओं की पर्ची की नियमित जांच जरूरी है। इसी उद्देश्य से बुधवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से 'प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट' विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें दवाओं के सही चयन, खुराक और इस्तेमाल की अवधि पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में बताया गया कि प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट के तहत डॉक्टरों की ओर से लिखी गई दवाओं की समीक्षा की जाती है। इसमें यह देखा जाता है कि मरीज को सही दवा, उचित खुराक और कितने समय तक दवा दी जा रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दवा का सही इस्तेमाल मरीजों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...