कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पत्नी पुनीता जेल में बंद अपने बेटे से पॉवर ऑफ अटार्नी ले सकेंगी। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कोर्ट ने इसके लिए जेल और निबंधन विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर आदेश का पालन कराने को कहा है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या सी-104 में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने उनके पूर्व नौकर विशाल गौतम, उसके साथी राजकिशोर और हत्या की साजिश रचने में बेटे सुब्रत मिनोचा को जेल भेजा था। विनीत की वसीयत के मुताबिक दवा कारोबारी की पत्नी पुनीता मिनोचा कारोबार में 70 प्रतिशत हिस्से की मालक...