Kanpur News: दबंगों ने दंपति व भतीजे को पीटा, रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: बिधनू। स्वर्ण जयंती विहार में रास्ता रोकने के विरोध में दबंगों ने दंपति व उसके भतीजे से गाली-गलौज कर पीट दिया। स्वर्ण जयंती विहार निवासी आरती सोनकर ने बताया कि रविवार रात वह पति सत्यनारायण व भतीजे आकाश के साथ ऑटो से घर लौट रही थीं। तभी भीम चौराहे के पास इलाकाई शरद तिवारी रास्ते में खड़े होकर फोन से बात कर रहे थे। पति ने रास्ते से हटने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध पर साथी संतोष कुमार, अभिषेक कुमार व दो अज्ञात लोगों को बुलाकर पति व भतीजे को लात-घूंसों से पीटने लगे। बीच-बचाव में उनसे भी मारपीट की गई। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.