कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: सरसौल। जमीन के लेनदेन के विवाद को लेकर किसान ने खरीदार के ऊपर महाराजपुर थाने के बाहर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। किसान की हालत बिगड़ती देख पुलिस ने अस्पताल भेजा। किसान की हालत चिंताजनक है। महाराजपुर के लाहौरपुर निवासी किसान श्रीपाल ने चकेरी निवासी एक व्यक्ति को अपनी व अपने भाई की जमीन बेची थी। श्रीपाल का आरोप है कि जमीन का सौदा 13 लाख में तय हुआ था। बैनामे में चार लाख रुपये में बिक्री होना दिखाया गया था। खरीदार ने केवल दो लाख रुपये ही दिए थे।अन्य रकम बाद में देने की बात कही थी, लेकिन मिली नहीं। मामले की शिकायत पिछले दिनों श्रीपाल ने पुलिस आयुक्त से की थी। उसी के बाद दोनों पक्षों को शनिवार को थाने बुलाया गया था।सुनवाई के बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए थे। कुछ देर बाद श्रीपाल चिल्लाते हुए था...