कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर। त्योहार से पहले शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने की मांग व्यापारियों ने की है। इस बाबत भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जिन चौराहों को बंद कर उनके आगे कट बनाए गए हैं, उन्हें खोला जाए। विजय गुप्ता, अब्दुल वहीद, सुरेंद्र जायसवाल, विनोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दीपावली से पहले बाजार में बाहरी फड़ पर रोक, स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी जगह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...