कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में चल रही दशहरा रामलीला के क्रम में बुधवार को अकबरपुर में गंगा पार लीला, तमसा विश्राम की लीला का मंचन हुआ, जबकि रात में दशरथ के सुरलोक गमन की लीला का मंचन देख दर्शक भावुक हुए। इधर शिवली व सिकंदरा में राम वन गमन, झींझक में सूर्पनखा अंगभंग व खरदूषण वध की लीला हुई, जबकि रूरा में मुनि याचना व ताडका वध की लीला का मंचन देख दर्शक भाव-विभेार हुए। अकबरपुर कस्बे में चल रही दशहरा रामलीला के क्रम में बुधवार को दिन में गंगापार लीला का मंचन हुआ। अयोध्यापुरी मैदान से भगवान श्रीराम व लक्ष्मण तथा सीता जी की सवारी नगर भ्रमण करते हुए कलारन तालाब पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Chapra News: रामलीला में भगवान राम के जन्म का जीवंत मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु यहां ब्यास जी के मांगी नाव न केवट आना कहहि त...