कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रसूलाबाद से सवारियां लेकर रूरा आ रहा तेज रफ्तार आटो शुक्रवार दोपहर बाद मिंडा कुआ रूरा मार्ग पर गुटैहा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में आटो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रूरा लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर हुई रसूलाबाद की महिला को मेडिकल कालेज में मृत घेाषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला आटो चालक रवी कुमार रसूलाबाद से सवारियां लेकर रूरा आ रहा था। मिंडा कुआं- रूरा मार्ग पर गुटैहा गांव के पास तेज रफ्तार आटो अचानक अनियंि_त्रत होकर खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में आटो चालक रवी के अलावा आटो से आ रही नवीपुर की रीना व उसका पुत्र पीयूष, इकघरा रसूलाबाद की रहने वाली माधुरी गंभ...