Kanpur News: तेज धूप झुलसा रही बदन, उमस निकाल रही पसीना
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। आसमान में छाने वाले बादल बूंदाबांदी कर निकलने के साथ किसानों को चकमा दे रहे हैं। रविवार को भी बदली के बीच निकली तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से परेशान लोग पेड़ों की छाया में डेरा जमाए दिखे। जबकि बच्चों ने रजबहों में छलांग लगाकर गर्मी से निजात पाई। जनपद में मौसम की बेरुखी और तापमान में उतार चढ़ाव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना है। जुलाई का महीना खत्म होने में महज चार दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है। यदा-कदा होने वाली हल्की मध्यम बारिश राहत कम उमस को अधिक बढ़ा रही है। उमस भरी गर्मी व तेज धूप ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। इतना ही नहीं गर्मी के बीच बिजली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.