कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अशोक नगर में फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के सामने सोमवार देर रात बैराज से आने वाली जलनिगम की 11 नंबर मुख्य पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पानी सड़क और नालियों में बह गया। मंगलवार को जलनिगम ने बैरिकेडिंग कराकर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई। आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के करीब पांच हजार घरों में पेयजल संकट बना रहा। वहीं, मुख्य सड़क पर खुदाई के चलते लोगों को दिनभर जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पिछले दस माह में इसी स्थान पर तीसरी बार पाइपलाइन फटी है। जलनिगम ने मंगलवार को जेसीबी से खुदाई कराकर क्षतिग्रस्त पाइप को बाहर निकाला और मरम्मत का काम शुरू कराया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, करीब चार महीने पहले भी इसी स्थान पर डॉट नाले की लाइन में लीकेज होने स...