कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। जयपुर में 21 से 28 अक्तूबर के बीच चल रही 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में यूथ आर्चरी एकेडमी की खिलाड़ी रतनम दीक्षित ने रजत पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने भारतीय राउंड की मिक्स टीम स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। रतनम ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। रतनम ने इससे पहले बाराबंकी में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, संदीप कुमार पासवान और कोच शिवाश्ररे ने रतनम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...