कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी की साधन सहकारी समिति पिछले तीन साल से बंद पड़ी है। समिति बंद होने के कारण क्षेत्रीय किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसानों को खेती के लिए जरूरी यूरिया और डीएपी खाद खरीदने के लिए निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे किसानों को खाद महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है, जिससे उनकी खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि साधन सहकारी समिति बंद होने से उन्हें सरकारी दरों पर खाद मिलने में परेशानी हो रही है। खेती-किसानी के समय खाद की जरूरत पर परेशान होना पड़ता है। समिति बंद होने के कारण किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। भाकियू भूमि पुत्र के जिलाध्यक्ष आशीष बाजपेई सहित क्षेत्रीय किसान मोहन लाल, सुधाकर तिवारी, महेश चंद्र, गुरु प्रसाद और र...