कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज स्थित नाजिरबाग से गुरुवार शाम को तीन वर्षीय बालक लापता हो गया। पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो महिलाएं बालक को ले जाती दिखी, तो पुलिस महकमे में हंड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस की आठ टीमें बालक की तलाश में जुटी। पुलिस ने दो घंटे में बच्चे को इलाके से सकुशल बरामद कर परिजन को सौंपा। नाजिरबाग निवासी सुफिया गुरुवार शाम करीब छह बजे बेकनगंज थाने पहुंची। उन्होंने तीन वर्षीय बेटे अर्सलान के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज देखी तो दो महिलाएं बच्चों के ले जाती दिखी। तत्काल आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के आठ टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस टीम 180 सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इलाक...